Breaking News

अंबिकापुर@यातायात नियमों का पालन कराने एएसपी ने बस चालकों की ली बैठक

Share


अंबिकापुर,09 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाय रखने के उद्देश्य से स्कूल बस चालकों, परिचालकों की बैठक आयोजित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान द्वारा रक्षित केंद्र में स्कूल बस चालकों, परिचालको की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बस चालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वाहन चालकों एवं परिचालकों को वाहन का परमिट, फिटनेस, बीमा एवं बस चालकों का लाइसेंस अधतन रखने हेतु निर्देश दिए गए। नशे में वाहन नहीं चलाने एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहकर जिम्मेदारी से पालकों के पास छोडऩे हेतु निर्देशित किया गया। आपातकालीन स्तिथि में उपयोग हेतु अग्निशामक यंत्रों को दुरुस्त रखने के साथ-साथ वर्दी पहन कर बस चालन करने की समझाईस दी गई। यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन में बस चालकों, परिचालकों का योगदान बताकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान यातायात शाखा के अधिकारी कर्मचारी एवं काफी संख्या में स्कूल बस चालक, परिचालक उपस्थिति रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply