चिरमिरी,08 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। ब्राह्मण समाज चिरमिरी द्वारा भगवान श्री हनुमान जी महराज के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर चिरमिरी ब्राह्मण समाज के महर्षि भवन में श्री सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ/गायन कराया गया श्री हनुमान जी महराज का पूजन कर चिरमिरी विप्र परिवार एवं समस्त चिरमिरी वासियों के साथ -साथ समस्त जगत के कल्याण हेतु प्रार्थना पूजन किया गया श्री हनुमान जी महराज जगत मे सभी भक्तों के सभी प्रकार के संकट एवं रोगों का शमन करने वाले देवता हैं जो इस कलिकाल में प्रत्यक्ष वसुधा पर अपने और प्रभु श्री राम के भक्तों का कल्याण करते श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ/गायन करने से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं इस आयोजन में ब्राह्मण समाज चिरमिरी के महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, डा प्रमोद त्रिपाठी,बिदुर शर्मा, विनोद मिश्रा, रामलखन मिश्रा,राजेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, संतोष पाण्डेय, सौखीलाल गौतम, यदुवंश तिवारी, सुबोध दुबे, डा रामकिंकर पाण्डेय, डा उमाशंकर मिश्र, योगेश मिश्रा, आचार्य विवेक त्रिपाठी,नारायणी अध्यक्षा श्रीमती मिथिलेश पाराशर, इंद्रा शुक्ला, राजकुमारी त्रिपाठी, सुधा त्रिपाठी,विद्या पाण्डेय आदि सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur