Breaking News

अंबिकापुर@120 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,08 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।120 लीटर महुआ शराब के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 24 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गांधीनगर पुलिस शनिवार को पेट्रोलिंग पर निकली थी। पेट्रोलिंग टिम को मुखबिर से जानकारी मिली की डेयरी फार्म रोड निवासी ऋषभ यादव अपने घर में बिक्री के लिए काफी मात्रा में महुआ शराब रखा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छापेमारी कर उसके घर से 120 लीटर महुआ शराब जत किया है। जिसकी कीमत 24 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। वह कई आपराधिक प्रकरणों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, उप निरी विजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक अजय तिवारी, अमृत सिंह, अरविन्द उपाध्याय सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply