Breaking News

अंबिकापुर@चोरी की स्कूटी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, ्र06 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र से स्कूटी चोरी कर आरोपी अपने घर के आस पास घुम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार मनीषा बेक गांधीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की थी। इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व मुखबिर की सूचना से जानकारी मिली की गंगापुर में एक संदिग्ध स्कूटी से घुम रहा है। पुलिस ने संदेही राकेश कुजूर को हिरासत में लेकर स्कूटी के संबंध में पूछताछ की तो वह चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कूटी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक अमृत सिंह, अरविन्द उपाध्याय, प्रविन्द्र सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply