नकना से परषुरामपुर पहुच मार्ग का होगा निमार्ण
रामानुजनगर,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। लंबे समय से मांग के अनुरूप षासन के घोषण व शासन की स्वीकृति मिलने के बाद नकना से होते हुए परशुरामपुर तक नवीन सड़का का निमार्ण होना हैं जिस उद्वदेश्य को पूरा करने के लिए स्थानीय विधायक प्रेमनगर खेलसाय एवं उपाध्यक्ष सूरजपुर जिला पंचायत नरेष राजवाड़े व प्रषासनीक अधिकारी एस.डी.एम. रामानुजनगर उाम रजक सहित प्रमुख दलों के प्रतिनिधियो ,नागरिको व व्यापारियों की उपस्थिती मे सड़क चौड़ीकरण को लेकर रामानुजनगर विश्राम गृह मे बैठक आयोजित किया गया जिसमे पी.डलू. डी. के अधिकारी के द्वारा नकना से लेकर परशुरामपुर मार्ग की चौड़ीकरण के विषय मे विस्तार से बताया गया साथ ही यह भी बताया गया कि बैकुण्ठपुर रोड़ से होते परशुरामपुर तक लगभग सड़क निमार्ण के लिए 16 मीटर की आवष्यकता होगी जिसमे सड़क के बीच डीवाईडर , दोनो तरफ जल निकासी के लिए नाली बनाना आदि कार्य सामिल हैं, जिस पर स्थानीय विधायक खेलसाय सिंह व उपाध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर नरेश राजवाड़े के द्वारा सभी से इस काम मे सहयोग देने की आग्रह किया गया, जिस पर कई व्यापारियों व उपस्थित जनता के द्वारा कई प्रकार के संकाओ के बारे पुछा गया कि सड़क चौडीकरण के जद मे आने वाले लोगो के घर , दुकान आदि का मुआवजा राशि का निर्धारण किस प्रकार किया जावेगा इसी प्रकार कई प्रकार के संकाओं के विषय मे र्चचा किया गया जिस पर यह निर्णण लिया गया कि एक 13 सदस्यों की समिति का गठन किया जाकर फिर से विभाग के द्वारा पुनः नपाई कर किस प्रकार सड़क चौड़ीकरण से प्रभावितों की संख्या कम किया जा सके नपाई कर उन्हे चिन्हांकित करने के बाद ही तोड़ – फ ोड़ की कार्यवाही किया जावें जिस पर एक प्रकार से सभी के द्वारा सहमति जताया गया। बैठक कई दलों के प्रतिनिधि सहित ,प्रशासनिक अधिकारी व काफी संख्या मे प्रभावित होने वाले लोग उपस्थित थें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur