- राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवां ,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।खड़गवां जनपद पंचायत से महज चंद किलोमीटर मीटर की दूरी एवं मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत दुबछोला स्थित है और इस ग्राम पंचायत दुबछोला मे नवनिर्मित सी-सी सडक का निर्माण कार्य कराया गया है इस सी-सी सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सी-सी सड़क का निर्माण कार्य घटिया सामग्री का उपयोग कर सी सी सड़क निर्माण कार्य किया गया है इस निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट गुणवाा विहीन गिट्टी एवं जिस साइज की गिट्टी का उपयोग कर सी सी सड़क का निर्माण कार्य किया जाना था वो नहीं किया गया है इस सी सी सड़क के निर्माण कार्य के नीचली सतह पर जिस गुणवाा युक्त प्लास्टिक उपयोग कर सी सी सड़क का निमार्ण बिना बाईब्रेटर मशीन के किया गया है सी सी सड़क के निमार्ण स्थल पर ब्राईब्रेटर मशीन सिर्फ और सिर्फ वो पीस के तौर पर रखी रहती हैं अगर किसी अधिकारी का निरीक्षण हो गया तो उस मशीन को सिर्फ देखने के लिए सिर्फ चालू किया जाता है। उसका कही इस्तेमाल नहीं किया गया है सी-सी सड़क निर्माण कार्य की निचली सतह पर जिस सामग्री का उपयोग कर सतह को तैयार कर सी सी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना था वो नहीं किया गया है और आनन फानन में गुणवाा विहीन गिट्टी सीमेंट प्लास्टिक का उपयोग कर सी-सी सड़क को तैयार कर दिया गया है।
सी सी सड़क के निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का कोई सूचना पटल नहीं बनाया गया है और सी-सी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इस सी-सी सड़क पर सूचना पटल नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों को किस योजना से एवं कितनी लागत से एवं किस मजदूरी दर पर कार्य कराया गया है किसी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत अपनी मनमानी से सी सी सड़क का निर्माण कार्य कराया है।
दुबछोला ग्राम पंचायत मे सी सी सडक निर्माण लाखों रूपये की लागत से सी-सी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है इस सी-सी सड़क की निचली सतह पर मुरूम डाल कर रोलर से पानी का छिड़काव कर के रोलिंग करने के बाद सी सी सड़क का निर्माण कार्य किया जाना होता है जो नहीं किया गया है जिस जगह पर सी-सी सड़क का निर्माण कार्य कराया कराया गया है वहां एक से डेढ़ फीट के गड्ढ़ा था जहां पर फिर मिट्टी भरकर लाखों रुपए लागत की सड़क का निर्माण कार्य करा दिया गया है। यह लाखों रुपए की लागत की सी सी सडक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।
जबकि इस सी सी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण ग्रामीण यांत्रिकी विभाग खड़गवां के अनुविभागीय विभागिय अधिकारी के द्वारा निमार्ण स्थल का भी निरीक्षण करना होता है जो ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा खड़गवां कार्यालय मैं बैठकर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर लिया जाता है
इस संबंध में ग्राम पंचायत दुबछोला के सचिव से सूचना पटल निर्माण स्थल पर नहीं बनाने और सी सी सड़क निर्माण कार्य की गुणवाा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क कर गया उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur