Breaking News

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पोस्टकार्ड अभियान

Share


जवाब दो नरेंद्र मोदी का किया विमोचन
सूरजपुर,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। भारतीय युवा कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान जवाब दो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को सूरजपुर सर्किट हाउस में विमोचन किया गया। जिसमे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि युवा कांग्रेस इस अभियान के तहत जिला मुख्यालयों तथा विधानसभा क्षेत्रो में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली आवास पते पर पोस्टकार्ड पत्र भेजेगी। पोस्टकार्ड में पूंजीपती अडानी ओर पी एम मोदी के मित्रता के सम्बंध में तीन प्रश्न पूछे गए । नरेंद्र ने कहा कि मित्र अडानी को बचाने के लिए सबसे मजबूत लोकतंत्र का आज मजाक तंत्र बना कर रख दिया है । लोकतंत्र की हत्या कर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया है।
सूरजपुर युवा कांग्रेस ने हर विधानसभा से 5000 पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा है जिसमे बढ-चढ़कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्तों ग्रामीण अंचल तक जाकर पोस्टकार्ड भरवाएंगे ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगे,,प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव प्रेमनगर विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े , युवा कांग्रेस नेता अमृतांश सिंह, शालू मिाल,अज्जु अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ईद-उल-अजहा की नमाज अता कर मांगी अमन चैन की दुआ

Share अम्बिकापुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)। ईद-उल-अज़हा की नमाज़ ईदगाह में अदा की और नमाज़ के …

Leave a Reply