अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। राजीव युवा मितान क्लब सरगुजा द्वारा 3 अपै्रल को चांदमारी पहाड़ में ट्रैकिंग कराया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिससे युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ आर्थिक मानसिक और सामाजिक स्तर में भी सुधार रहा है। योजना का निश्चित रूप से लाभ हो रहा। राजीव युवा मितान क्लब सरगुजा के जिला समन्वयक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैकिंग प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में पहला इस तरह का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का सभी युवकों ने जोश के साथ आनंद लेते हुए हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जीत हार तय किया गया। इसमें युवाओं द्वारा बीच में सांस्कृतिक गतिविधियों भी की गइ। क्लब आगे भी ऐसे नये कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। कार्यक्रम भारत स्काउट गाइड के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह, आलोक सिंह, नीतीश चौरसिया, निक्की ख़ान, अमित तिवारी, स्काउट गाइड के योगेश विश्वकर्मा, रजनीश सिंह, मग्गू, विकल झा, शुभम जयसवाल, प्रिंस विश्वकर्मा, विकी केशरी, अंकिता मिश्रा, रानी साहू, कंचन देवांगन, ज्ञान तिवारी, शिवम सिंह, शशिकांत तथा राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur