अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत बाजार पारा में छापेमारी कर महिला के कजे से 10 लीटर महुआ शराब 32 किलो लाहन के साथ गिरफ्तार किया है।
उड़नदस्ता दादा ने 2 अप्रैल को जिला सरगुजा के लखनपुर थाना अंतर्गत बाजारपारा निवासी संगीता राजवाडे के कजे से 10 लीटर महुआ शराब और 30 किलो महुआ लाहन जप्त कर छाीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क च, 34(2 ) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी,आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे एवं आरक्षक अशोक सोनी रामाधार कुशवाहा एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं ममता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur