Breaking News

अंबिकापुर,@सीएचसी सीतापुर को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेट

Share


अंबिकापुर, 10 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवाा आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर को बेहतर चिकित्सा प्रबंधन एवं गुणवाा हेतु एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर को 83.64 प्रतिशत अंक मिले जो राज्यभर मे सर्वाधिक है। राष्ट्रीय स्तर से 01 एवं 02 फरवरी 2023 को डॉ. हर्शाला सुधारकर वेदक, कोल्हापुर, महाराष्ट्र डॉ0 एस0 प्रवीण श्राजमुदी, आन्ध्रप्रदेश के द्वारा मूल्यांकन किया गया था।
एनक्यूएएस के अनुसार किसी सुविधा केंद्र के लिए कुछ महत्वपूर्ण अनुमोदन या प्रमाणन प्राप्त करना अनिवार्य है वहीं कायाकल्प सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने हेतु एक पहल है। इस पहल के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और ऐसी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं जो स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण के प्रोटोकॉल के अनुकरणीय प्रदर्शन मानकों को प्रदर्शित करेंगी उन्हें पुरस्कार और प्रशस्ति प्रदान किया जायेगा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply