Breaking News

अंबिकापुर@रामनवमी पर कन्या भोज के साथ शिक्षण सामग्री का किया गया वितरण

Share


अंबिकापुर,31 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सेवा किटी द्वारा नवमी पर नई दिशा गंगापुर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षण सामग्री का वितरण किया। ब्रह्मकुमारी प्रमुख विद्या बहन के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बीके विद्या बहन ने बालिकाओं को प्रेरणादायक कहानियों से जीवन की सफलता में सुरक्षित और सफल होने की शिक्षा दी। इस अवसर पर वन्दना दाा ने बालिकाओं को एक दूसरे के सहयोग और रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं वरिष्ठ सदस्य सन्तोष पांडेय, नीलिमा गौयल, कुसुम विश्वकर्मा, लिलि बसु रॉय, बीके पार्वती, मीना वर्मा, गयात्री अग्रवाल, विमला अग्रवाल, स्मिता तिवारी, राजलक्ष्मी पांडेय, ममता चौहान, रानी कश्यप ने बालिकाओं को टिका लगाकर स्वागत किया। बालिकाओं ने एक स्वर में राज्यगीत की प्रस्तुति और नृत्य गीत प्रस्तुत किया। प्रभारी वर्षा उपगड़े ने सदस्यों का इस आयोजन के लिए आभार प्रदर्शित किया। सेवा किटी समूह ने नई दिशा के बालिकाओं को कुर्सियां एवं स्टील की थाली देने की सहमति दी। बालिकाओं की शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए हर सम्भव सहयोग देने की सहमति दी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply