Breaking News

अंबिकापुर,@बाइक की टक्कर से घायल मासूम की मौत,मां गंभीर

Share

अंबिकापुर, 29 मार्च 2023 (घटती-घटना)। बाइक की टक्कर से शिक्षिका व उसकी एक साल की मासूम बेटी घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई जबकि मां का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका सोनी पति विक्की सोनी नर्मदापुर मैनपाट में स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। जबकि इसके पति विक्की सोनी सरगुजा विश्वविद्यालय में कार्यरत है। प्रियंका अपनी 1 साल की बेटी अक्षिता के साथ नर्मदापुर में रहकर ड्यूटी करती थी। मंगलवार की शाम को अपने बेटी को गोद में लेकर सहेली आंचल के साथ पास के ही दुकान में सामान खरीदने गई थी। वहां से वपस लौट रही थी। तभी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 0695 के चालक ने पीछे से प्रियंका को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में प्रियंका अपनी मासूम बेटी के साथ गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल दोनों को इलाज के लिए नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान देर रात मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply