Breaking News

अंबिकापुर@विश्वविद्यालय ने छात्रहित में लिया निर्णय,पुन: भरे जाएंगे डीसीए,पीजीडीसीए का फॉर्म

Share

अंबिकापुर,29 मार्च 2023 (घटती-घटना)।वीणा कन्या महाविद्यालय के छात्रों डीसीए और पीजीडीसीए के लिए पुनः फॉर्म भरने की अनुमति मिली। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल एवं उनके साथी सुरेंद्र गुप्ता, गौतम आदि ने वीणा कन्या महाविद्यालय के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अनुमति मांगी थी। जो छात्र महाविद्यालय प्रशासन के लापरवाही से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे छात्र आंदोलन कर रहे थे उन्होंने अपनी समस्याओं को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल से की उन्होंने छात्रों की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति कुलसचिव से चर्चा किया मांग पत्र सौंपा। विश्वविद्यालय ने छात्रहित में निर्णय लेते हुए डीसीए पीजीडीसीए के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का पुनः अवसर दिया। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमांशु ने बताया की बाकी छात्रों के लिए भी हम चर्चा कर रहे है जिनकी परीक्षा प्रारंभ हो चुकी उनके लिए क्या सकारात्मक निर्णय हो सकता है उसके लिए विचार चल रहा है छात्रों के हित में जो उचित होगा वो करेंगे।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया,@ खबर का असर

Share घुनघुट्टा रिसोर्ट से हटा ‘विभागीय ग्रहण’ अब आम जनता के लिए खुले ‘ट्री हाउस’ …

Leave a Reply