Breaking News

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,28 मार्च 2023 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अभिनय पावले साकिन लखनपुर द्वारा प्रार्थिया से शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार किया गया है। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर सदर धारा 376(2)(ढ) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।दौरान जांच विवेचना आरोपी ऑटो चालक अभिनय पावले साकिन लखनपुर को पकडक¸र घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, उप निरी.अनिता आयाम, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक अमृत सिंह, उमा शंकर साहू, प्रविंद्र सिंह सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply