Breaking News

अंबिकापुर@मेण्ड्रकलॉ के गौठान में रीपा प्रोजेक्ट का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Share

अंबिकापुर,26 मार्च 2023 (घटती-घटना)। महात्मा गाँधी रूरल इण्डस्ट्री पार्क (रीपा) प्रोजेक्ट का वर्चुअल लोकार्पण मेण्ड्रकलॉ के गौठान में . मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष विशुन दास महंत सरपंच मेण्ड्रकलॉ सुमित्रा तिर्की, ढाब सरपंच बाना कुजुर , बीडीसी असिता केरकेट्टा जनपद वाईपी सुलेखा जी महिला कलस्टर हेड जसवन्ती कुजुर पंजगण बडहाराम, श्यामाशकर इशाहक, उदयदास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर राजवाडे शिवलाल, तेजन मिंज, गौठान समिति के अध्यक्ष रामकुमार, देवनन्दन तिर्की एवं प्रशासन से जुड़े समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान रायपुर से आये हुये. उद्यानिकी विभाग से परदेशी महानंद जी द्वारा उत्पादित होने वाले जैम-जैली, आचार एवं चना मुर्रा इण्डस्ट्री के बारे में गाव वालो को मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन पश्चात बताए कार्यक्रम का वर्चुअल लोकार्पण पश्चात अतिथियों द्वारा फीती काटकर शुभारंभ किया गया एवं अतिथियों के द्वारा संबोधित किया गया। आभार प्रदर्शन मेण्ड्रकलॉ सरपंच पति देवनंदन तिर्की जी एवं संचालन रामकुमार दिगम्बर यादव के द्वारा किया गया कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात आए समस्त ग्रामवासियों को मिष्ठान वितरण कर इस वर्चुअल लोकार्पण का सभी के बीच साझा किया गया इस पार्क के खुलने से गाँव के लोगो मे हर्ष व्याप्त है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply