Breaking News

अंबिकापुर@बस ने कार को मारी टक्कर,पांच घायल

Share


अंबिकापुर,26 मार्च 2023 (घटती-घटना)। शहर के आकाशवाणी चौक के पास रविवार की देर रात करीब 2.30 बजे बस व कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इंतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार पांच लोग जख्मी हो गए। जिसमें महिला भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस दुर्घटनाकारी राजहंस बस को जत कर लिया है। अब तक इस मामले में अपराध दर्ज नहीं कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राजहंस बस पटना बिहार से बारात लेकर वापस अंबिकापुर आ रही थी। रविवार की रात करीब 2.30 बजे शहर के आकाशवाणी चौक के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 04 एनआर 9218 नावापारा की ओर से आकशवाणी चौक पार कर गुदरी बाजार की ओर जा रही थी। तभी चौक के पास बस व कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इंतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों को घायल होने की बात सामने आई है। जिसमें महिलाएं भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार गुदरी चौक के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस दुर्घटनाकारी राजहंस बस को जत कर लिया है। अब तक इस मामले में अपराध दर्ज नहीं कराया गया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply