Breaking News

अंबिकापुर@86 सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक के रूप में किया गया पदोन्नत

Share

अंबिकापुर,23 मार्च 2023 (घटती-घटना)। मल्टीपरपज स्कूल में गुरुवार को काउंसिलिंग के माध्यम से प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को पदोन्नत करते हुए प्रधान पाठक के पद पर नियुक्त किया गया। इसके लिए पूरी पारदर्शिता के साथ काउंसिलिंग प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में पूरी की गई। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दिसंबर महीने में 800 सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला से प्राथमिक शाला प्रधानपाठक में पदोन्नती की गई थी। इसमें जो लोगों ने ज्वाइन नहीं किया था। वेटिंग लिस्ट के माध्यम से ज्वाइन कराया जा रहा है। 86 शिक्षकों को पदोन्नती किया जाएगा। काउंसिलिंग पूरी पादर्शिता के साथ की जा रही है। शिक्षकों को पदोन्नती किए जाने पर छाीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के उप प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश नामदेव व जिला अध्यक्ष अजय केरकेट्टा द्वारा जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply