Breaking News

अंबिकापुर,@पूजा करने के दौरान पेट्रोल के डबे में लगी आग,पूजा कर रही महिला झूलसी,मौत

Share


अंबिकापुर,22 मार्च 2023 (घटती-घटना)। पूजा करने के दौरान अगरबती का चिंगारी दुकान में रखे पेट्रोल के डबा में गिर गया। चिंगारी पेट्रोल के डबा में गिरते ही आग लग गई और पूजा कर रही महिला चपेट में आ गई। महिला अपनी जान बचाने के लिए वह घर में न जाकर दुकान के बाहर पड़े रेत के ढेर में चली गई और स्वयं रेत में लोट कर आग बुझाई। तबतक महिला आग से गंभीर रूप से झूलस चुकी थी। परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया पर एक सप्ताह तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रामपति पति मोहरलाल राजवाड़े उम्र 50 वर्ष उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोतका की रहने वाली थी। इसके घर के सामने खुद का किराने की दुकान है। परिवार वाले दुकान में पेट्रोल रखकर बेचने का काम करते थे। 15 मार्च की सुबह रामपति पूजा कर रही थी। पूजा करने के दौरान अगरबती का चिंगारी दुकान में रखे पेट्रोल के डबा में गिर गया। चिंगारी पेट्रोल के डबा में गिरते ही आग लग गई और महिला चपेट में आ गई। इस दौरान महिला अपनी जान बचाने के लिए घर में न जाकर दुकान के बाहर रखे रेत के ढेर में जाकर लोटने लगी। वह किसी तरह स्वयं ही आग बुझाई। तब तक महिला गंभीर रूप से झूलस गई। वह घर के अंदर जाकर घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply