Breaking News

अंबिकापुर@शहर के बीचो-बीच खड़ी यात्री बस में लगी भीषण आग

Share

अंबिकापुर,21 मार्च 2023 (घटती-घटना)। शहर के बसंतलाल मार्ग पर स्थित अजय अग्रवाल के घर के पास महीनों से खड़ी बस में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप से लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार राधेकृष्णा नामक एक यात्री बस शहर के बसंतलाल गली में खड़ी रहती थी। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे बस में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जानकारी मिलने पर निगम सभापति अजय अग्रवाल ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply