Breaking News

अंबिकापुर@शहादत दिवस पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी

Share


अंबिकापुर,21 मार्च 2023 (घटती-घटना)। शहादत दिवस के अवसर पर 23 मार्च की सुबह इप्टा अंबिकापुर द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 23 मार्च को ही शहीद भगत ङ्क्षसह, राजगुरु व सुखदव को फांसी दी गई थी। इस दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंबिकापुर इप्टा द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी गांधी चौक से शुरू होगी और महामाया चौक पर शहीदों को पुष्प तथा मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखेंगे। इप्टा ने कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply