रायपुर,13 नवम्बर 2021 (ए)। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक 22 नवंबर को आहूत की गई है। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरु किए जाने का ऐलान भूपेश सरकार ने कर दिया है, लिहाजा प्रदेश में धान खरीदी के अह्म मसले पर चर्चा तय है। प्रदेश में इस बार फिर धान की बंपर पैदावार हुई है, लिहाजा भूपेश सरकार किसानों को ज्यादा लाभ देने के लिए कुछ और भी फैसले कर सकती है।
साथ ही (आरएनएस)प्रदेश में पेट्रोल—डीजल की कीमतें एक बेहद अह्म मसला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर देशवासियों को राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए तो, डीजल पर 10 रुपए की कटौती की है, (आरएनएस)महंगाई दर भी नीचे आ गया है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ के लोगों को सस्ता पेट्रोल और डीजल मिलता रहेगा।
Check Also
रायपुर@छत्तीसगढ़ में विकसित भारत जी रामजी योजना लागू,ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन रोजगार
Share रायपुर,06 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित एक …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur