Breaking News

उदयपुर@धू-धू कर जलने लगा पैरा,ट्रेक्टर ओवरलोड होने से हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

Share


बिजली तार में सटने से पैरा में लगी आग

उदयपुर,18 मार्च 2023 (घटती-घटना)। रामगढ़ रोड से चकेरी जा रही पैरा लोड ट्रैक्टर मंदिर के सामने बिजली तार के संपर्क में आई और स्पार्क करने से निकली चिंगारी से पैरा में आग लग गई।
ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर को 500 मीटर की दूर तक जलते हालत में खाली जगह पर ले जाया गया। इस दौरान आग लगा हुआ पैरा का हिस्सा सड़क पर थोड़ा थोड़ा गिरता रहा । लोगों में कुछ देर के लिए भय व्याप्त रहा सड़क किनारे खड़ी कार और पेट्रोल वाली गाडि़यों के मालिक काफी परेशान नजर आए।
सब स्टेशन उदयपुर के समीप खाली जगह पर जाकर ट्रैक्टर को चालक द्वारा रोका गया और ट्रैक्टर के इंजन को ट्राली से अलग किया गया।
घटना की सूचना पर पांच मिनट के भीतर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा आसपास के दो तीन घरों से पाइप लेकर 112 की टीम के आरक्षक रामकुमार व चालक रामकुमार तथा स्थानीय ग्रामीणों सतीश सोनी निरंजन और ट्रैक्टर के चालक द्वारा आग बुझाने की कोशिश की जाने लगी डेढ़ घंटे तक आग पर नियंत्रण रखा गया फिर फायर बिग्रेड की टीम सायं 7 बजे करीब आई और आग को पूरी तरह से बुझाने में सफलता मिली।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply