अंबिकापुर,17 मार्च 2023 (घटती-घटना)। अज्ञात कारण से पहाड़ी कोरवा युवक ने कीटनाशक सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीलू राम पिता बुधराम पहाड़ी कोरवा उम्र 28 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम बांसपारा का रहने वाला था। वह 9 मार्च को अज्ञात कारण से कीनाशक सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur