Breaking News

अंबिकापुर,@फूड विभाग की लापरवाही से समय पर दुकानों में नहीं पहुंच रहा राशन’

Share


अंबिकापुर,16 मार्च 2023 (घटती-घटना)। राशन दुकानों में राशन सामग्री का प्रदान सही समय पर नहीं किया जा रहा है। उक्त बातें गोपाल सिन्हा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। उन्होंने कहा है कि कई ग्राम पंचायतों से लगातार समय पर राशन नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है। फूड विभाग की लापरवाही से कई राशन दुकानों में राशन नहीं पहुंच रहा है। अंबिकापुर में कई राशन दुकानदारों से बात हुई है। उनका कहना है कि हम लोगों ने डीडी 2 तारीख को बना कर दिया है पर आज तक हमें सामग्री नहीं दिया गया है। इसमें फूड विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। अगर राशन दुकानों में समय पर प्रदान नहीं किया गया तो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply