Breaking News

अंबिकापुर@पूरे दिन छाया रहा बादल,तापमान में गिरावट

Share

अंबिकापुर,16 मार्च 2023 (घटती-घटना)। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य भारत पर एक द्रोणिका के रूप में प्रभावी है। जिसके प्रेरक प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर समुद्र सतह की ऊंचाई पर चक्रवाती घेरा तथा दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों से उारी कर्नाटक होते हुए कोंकण पर 1.5 किमी की ऊंचाई पर तथा झारखंड से छाीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक अन्य द्रोणिका सक्रिय है। इन सभी व्यवधानों के कारण समुद्री और खाड़ी क्षेत्रों से लगातार नमी की आपूर्ति हो रही है। इसी के तहत बुधवार की रात से ही आसमान में बादल छाए रहे। गुरुवार को पूरे दिन मौसम खराब रहा। दोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी के साथ पानी की हल्की बौछारें आई। इसके बाद से मौसम पूरी तरह ठंड हो गया। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है। 33 डिग्री से घट कर 28.6 डिग्री तक आ गया है। वहीं रात को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मौसम अभी दो से तीन दिनों तक प्रभावित रहने का अनुमान है। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply