Breaking News

अंबिकापुर,@कार चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,16 मार्च 2023 (घटती-घटना)। कार चोरी के मामले में गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार करण सम्गर गांधीनगर थाना क्षेत्र के राइस मिल रोड का रहने वाला है। वह 9 मार्च की रात को अपनी कार को घर के बाहर खड़ा का सो गया था। सुबह उठकर देखा तो इसकी कार घर के सामने नहीं थी। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही मो. आदिल खान निवासी रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी की कार भी जत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, विवेक पाण्डेय, आरक्षक सतेंद्र दुबे, संजीव चौबे, बृजेश राय, मनीष सिंह, अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, प्रविन्द्र सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply