अंबिकापुर,15 मार्च 2023 (घटती-घटना)। चोर की तीन बाइक के साथ कोतवाली पुलिस ने आदतन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र खलिबा निवासी बलवंत सोनहा की बाइक 21 फरवरी को न्यायालय परिसर से चोरी हो गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। कोतवाली प्रभारी रूपेश नारंग को मुखबिर से जानकारी मिली की शहर के संजय पार्क निवासी विकास प्रजापति अपने घर में चोरी की बाइक रखा है और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर विकास प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह न्यायालय परिसर, भगवानपुर साई रेसीडेसी कालोनी, कंपनी बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पास से बाइक चोरी कर अपने घर में रखा है। पुलिस ने इसके कजे से कुल तीन नग चोरी की बाइक जत किया है। पुलिस ने बताया के आरोपी आदतन है। वह पूर्व में भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी विकास प्रजापति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है।सम्पूर्ण कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक जयदीप सिंह, सत्येंद्र दुबे, रुपेश महंत, शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur