Breaking News

अंबिकापुर,@झूला झूलने के दौरान साड़ी बालिका के गर्दन में फंसा,मौत

Share


अंबिकापुर,14 मार्च 2023(घटती-घटना)। साड़ी का झूला बनाकर झूल रही बालिका के गर्दन में फंस गया। इससे वह अचेत हो गई। जानकारी पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रितिका पिता सुखदेव सिंह उम्र 12 वर्ष सूरजपुर जिले के परसुरामपुर की रहने वाली थी। सोमवार को इसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। घर में केवल रितिका व इसका भाई था। रितिका घर में ही साड़ी का झूला बनाकर झूल रही थी। झूला झुलने के दौरान साड़ी बालिका के गर्दन में फंस गया। कुछ देर बाद रितिका का भाई देखा तो वह अचेत थी और साड़ी में गर्दन में फंसा था और बालिका का शरीर लटका हुआ था। भाई घटना की जानकारी खेत में काम कर रहे माता पिता को दी। सूचना पर परिजन घर पहुुंचे और उसे उतारकर इलाज के लिए रामानुजनगर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply