अंबिकापुर,14 मार्च 2023 (घटती-घटना)। पिता की हत्या के मामले में सीतापुर पुलिस ने एक नबालिग व बालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धरमू माझी सीतापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। 11 मार्च की रात को इसके दोनों बेटे लेट से घर आए। लेट से घर आने पर पिता द्वारा डांट फटकार लगाए जाने से नाराज नबालिग व बालिग बेटों ने लाठी डंडे से बेदम पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान पिता की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटा भूखल साय मांझी व एक नबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur