Breaking News

अम्बिकापुर,@दो दुकानों से जांच के लिए लिया गया पनीर का नमूना

Share


अम्बिकापुर,13 मार्च 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर जिले के मिठाई दुकानों का सतत निरीक्षण खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दो मिठाई दुकानों से पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विगत दिवस खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा अम्बिकापुर के मेसर्स जय मां तारा डेयरी तथा जय मां महामाया डेयरी एवं डेली निड्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात विक्रय किए जा रहे पनीर (खुला) का नमूना को परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत कार्यावाही की जाएगी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply