Breaking News

कांकेर@बाइक में नाग की सवारी

Share


देखने वालों की फटी रह गई आंखें
कांकेर,13 मार्च 2023 (ए)।
गाçड़यों में सांप घुस जाने की कई ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन वजहों से गाडी चालकों की जान हलक में अटक जाती है। सांप गर्मी या बरसात से बचने के लिए कभी कार के भीतर या मोटर साइकिल के भीतर घुस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के आरंग जिले से सामने आया है जहां एक मोटरसाइकिल के अंदर से नाग निकलने की घटना सामने आई है।
पूरा मामला आरंग के रसनी गांव है। दरअसल, मोटरसाइकिल के पैनल बोर्ड में एक दूध नाग सांप घुस गया। यहां मोबाइल दुकान के सामने खड़े मोटरसाइकिल के मीटर पैनल बोर्ड से अचानक एक सफेद दूधिया नाग सांप निकला हुआ दिखाई दिया। इसे देखकर मोटरसाइकिल चालक और आसपास खड़े लोग काफी डर गए।
रायपुर वन विभाग को इस पूरे मामले की जानकारी दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ा। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में और वहां खड़े लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply