Breaking News

अंबिकापुर@बतौली जनपद के 16 दिव्यांग बच्चों का बना मेडिकल सर्टिफिकेट

Share


अंबिकापुर,12 मार्च 2023 (घटती-घटना)। बतौली जनपद के 16 दिव्यांग बच्चों को मेडिकल बोर्ड के द्वारा जांच उपरांत मेडिकल सर्टिफिकेट बना कर दिया गया। बच्चों के मेडिकल सर्टिफिकेट बन जाने से अब कई योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी ने बताया कि विगत शुक्रवार को बतौली विकासखण्ड के 16 दिव्यांग बच्चों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष जांच के लिए लाया गया जिसमें से जांच के पश्चात 10 दिव्यांग बच्चों का मेडिकल सर्टिफिकेट मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाया गया जिसे उसी दिन छात्रों को वितरित कर दिया गया। इसी प्रकार शनिवार को 12 में से 3 दिव्यांग बच्चां को मेडिकल सर्टिफिकेट ढिया गया। 2 श्रवण बाधित बच्चों को कान के लिए दवाई दिया गया तथा 3 अल्पदृष्टि बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने निर्देशानुसार जिले के दिव्यांग स्कूली बच्चों की जांच अम्बिकापुर में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। जांच उपरांत मेडिकल सर्टिफिकेट भी बनाकर दिया जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply