Breaking News

अंबिकापुर,@महिला ने पति पर लगाया प्रताडऩा का आरोप,जुर्म दर्ज

Share


अंबिकापुर,12 मार्च 2023 (घटती-घटना)। एक महिला ने अपने पति पर क्रूरतापूर्वक मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 323 व 498 ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका चौधरी विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतपता की रहने वाली है। पूर्व से इसकी जान पहचान सूरजपुर जिले के ग्राम सलका डेडरी निवासी विनय जायसवाल से थी। अक्टूबर 2021 में दोनों कोर्ट मैरिज कर अंबिकापुर भगवानपुर में किराए के मकान में साथ रहते थे। 11 मार्च को प्रियंका चौधरी ने गांधीनगर थाने में अपने पति विनय जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शादी के 6 माह बाद पति द्वारा आए दिन छोटी-छोटी बात को लेकर मारपीट व प्रताडि़त किया जा रहा है। 11 मार्च को प्रियंका कमरे में पोंछा लगा रही थी। इस दौरान इसका पति कमरे में तीन से चार बाल्टी पानी गिरा दिया और बिजली का नंगा तार इलेक्टि्रक बोर्ड में लगाकर जमीन में गिरा दिया। इससे प्रियंका को करंट लग गया। करंट लगने पर वह चिल्लाने लगी। इस दौरान आवाज बाहर न जाए इस लिए पति ने प्रियंका के मुंह में हाथ डाल दिया ताकि वह चिल्ला न सके। प्रताडऩा से तंग आकर प्रियंका ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने पति विनय जायसवाल के खिलाफ धारा 323 व 498 ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply