Breaking News

अंबिकापुर,@सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Share


परिजन ने लगाया हादसे के बाद मारपीट करने का आरोप

अंबिकापुर,10 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। इस मामले में परिजन ने घायल युवक के साथ दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि मृतक के शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान पाए गए हैं। वहीं दुर्घटना में दूसरे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार कौनते शरण सिंह पिता अंबा शरण ङ्क्षसह उम्र 20 वर्ष मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिबांध का रहने वाला था। वह गुरुवार को बाइक से अपने दोस्त पृथ्वी राजवाड़े व रोहित मानिकपुरी के साथ बिश्रामपुर जाने कह कर घर से निकला था। रास्ते में कंदरई के पास सामने से आ रही बाइक सवार से भीड़ंत हो गई। दुर्घटना में दूसरे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कौनते गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भिजवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर मृतक के परिजन का आरोप है कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के साथ लाठी डंडे से मारपीट की है। मृतक के शरीर पर कई जगह मारपीट के चोट के निशान पाए गए हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply