Breaking News

अंबिकापुर@बजट में मानदेय की वृद्धी होने पर विभिन्न संगठन के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

Share


सिंहदेव के निवास तपस्या में शुक्रवार को पूरे दिन आंगनबाडी कार्यकर्ता-सहायिका स्वास्थ्य मितानिन, स्वच्छता कर्मचारी, रसोईया और कोटवार संघ के लोगों का लगा रहा तांता

अंबिकापुर,10 मार्च 2023 (घटती-घटना)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या में शुक्रवार को पूरे दिन आंगनबाडी कार्यकर्ता-सहायिका स्वास्थ्य मितानिन, स्वच्छता कर्मचारी, रसोईया और कोटवार संघ के लोगों का तांता लगा रहा। प्रदेश सरकार की बजट में इनके मानदेय में वृद्धी को लेकर ये सभी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को धन्यवाद देने व आभार प्रकट करने के लिए उनसे मिलने आए थे। पांच वर्ष पूर्व सरकार के गठन के पहले जब स्वास्थ्य मंत्री घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने इन सभी कर्मिक वर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्या की जानकारी प्राप्त की थी। एक स्वर से इन सभी ने मानदेय वृद्धि को लेकर आग्रह किया था। इन कर्मिक वर्गों के इस मांग को घोषणापत्र में अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं की तरह शामिल कर टीएस सिंहदेव ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिये वो दस्तावेज तैयार किया था, जिसकी बदौलत कांग्रेस ने अभूतपूर्व जीत हासिल की थी। तब उन्होंने कहा था कि प्रशासन की पिरामिड के बिल्कुल आधार पर मानदेय के आधार पर सेवा करने वाले इस कर्मिक वर्ग की लम्बे समय से हो रही उपेक्षा शासन के लोक कल्याणकारी छवि को आघात पहॅुंचाती है। आज जब टीएस सिंहदेव के प्रयासों से इन सभी कर्मिक वर्गो के मानदेय में वृद्धि हो गयी है तो ये सभी इसका श्रेय टीएस सिंहदेव को दे रहे हैं तपस्या आये इन सभी कर्मिक संघ के लोगों ने टीएस सिंहदेव के पक्ष में जयजयकार के खूब नारे लगाये। सिंहदेव ने इन सभी का खुलकर स्वागत किया। उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि 5 वर्ष पूर्व अपके द्वारा रखी गयी मांगे मुझपर ऋण थी। इस बजट के माध्यम से वो ऋण चुकता कर रहा ह। भविष्य अगर चाहेगा तो छत्तीसगढ की बेहतरी के लिये काम करता रहूंगा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply