अंबिकापुर,10 मार्च 2023 (घटती-घटना)। शराब के नशे में एक ग्रामीण ने 3 माह के दूधमुही बच्ची की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मार्च की दोपहर में वह दूधमूही बच्ची को घर के अंदर खटिया में सुलाई थी। उसी समय गांव का जंगलू नागवंशी होली खेलते हुए आया और खटिया में बैठने लगा जो प्रार्थिया द्वारा खटिया में बच्ची के सोने की जानकारी दी गई, और खटिया में बैठने से मना किया गया, प्रार्थिया द्वारा मना करने पर जंगलू नागवंशी जानबूझकर प्रार्थिया की बेटी के ऊपर खटिया में बैठ गया। प्रार्थिया के उठाने पर भी नहीं उठा प्रार्थिया द्वारा हो हल्ला करने पर जंगल नागवंशी मौक¸े से भाग गया। जो प्रार्थिया अपनी बेटी को देखी तो उसका सांस नहीं चल रहा था मौक¸े पर ही मौत हो गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सदर धारा 302 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी जंगलू नागवंशी साकिन गिरहुलडीह सीतापुर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा जानबूझकर खटिया मे बैठकर बच्ची की हत्या कारित करना स्वीकार किया गया जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, आरक्षक अहसान फिऱदौशी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur