विक्रम साहू-
मनेन्द्रगढ़ 12 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मरहूम तनवीर हैदर उस्मानी जी की जन्म जयंती 11 नवंबर को मनाई गई, उसी परिपेक्ष में मनेंद्रगढ़,चिरमिरी व बैकुंठपुर मंडल में अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने अपने वक्तव्य में उनके जीवन परिचय से अवगत कराया – मरहूम तनवीर हैदर उस्मानी जी का जन्म 11 नवंबर 1952 में हुआ, तनवीर हैदर उस्मानी जी ने स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की ,वर्ष 1974 से 1995 तक वरिष्ठ उप- संपादक दैनिक जागरण कानपुर में कार्यरत रहे ,वर्ष 1990 से 1995 तक उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे ,1994 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी )सदस्य रहे ,वर्ष 2004 से 2007 तक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर संगठन का कार्य किया, वर्ष 2007 से 2014 तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा के पद पर संगठन का कार्य किया ,2014 के लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रदेश के संगठन प्रभारी के रूप में भी दायित्व निभाया, वर्ष 2018 में अध्यक्ष -अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश ,के पद पर विराजमान हुए ,और 24.9 .2019 को (67 )वर्ष की उम्र में ही उनका इंतकाल हो गया ,उनकी रूचि एवं कार्यक्षेत्र विभिन्न विषयों पर लेखन एवं उनका समाचार पत्रों में प्रकाशन के साथ अल्पसंख्यक तथा अति पिछड़े वर्ग, दलितों की शिक्षा में उनके उत्थान हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से सामाजिक कार्यत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी की रूचि रही जैन ने कहा कि अल्पसंख्यकों का कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक पार्टी से मोहभंग हो चुका है और तेजी से सभी भाजपा से जुड़ रहे हैं । भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिस तरह केंद्र की भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है उससे विरोधी राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है । वह जनता को भ्रमित करने के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं ऐसी स्थिति में अल्पसंख्यक मोर्चा एवं भाजपा की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। कार्यक्रम के द्वारान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन, मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी, मंडल मंत्री प्रमोद बंसल, मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आनंद ताम्रकार, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आशीष मजूमदार, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ वारिस खान, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल महामंत्री इकबाल सिंह, बलाल अख्तर, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी जलील शाह, मोहम्मद अली, खलील अख्तर, धीरज जैन, हेमंत सोनी आदि उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur