कांकेर,05 मार्च 2023 (ए)।चारामा कार हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है. कांकेर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, कार में आग लगने के बाद लापता समीरन सिकदार, उनकी पत्नी और दो बच्चे धमतरी के होटल आशियाना में 1 मार्च की रात रुके थे. 2 मार्च की सुबह 8 बजे होटल छोड़ा है. पुलिस चारों की तलाश में जुटी हुई है.
बुधवार की रात चारामा-कोरर मार्ग पर कार में आग लगने के बाद से रहस्मय ढंग से पति-पत्नी समेत दो बच्े लापता हो गए हैं. इसके बाद ही रहस्मय ढंग से लापता लोगों के खोजबीन के लिए कांकेर एसपी ने 5 सदस्यी टीम गठित की है. इस मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. बताया जा रहा कि समीरन और उनका परिवार धमतरी के एक लॉज में 1 मार्च को रुका था. पत्नी और 2 बच्चे के साथ लॉज में 1 मार्च की रात 8.30 बजे चेक इन किया था.
कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि दंपति के खोजबीन के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित की गई है. परिवार 1 तारीख को धमतरी के एक लॉज में रात 8.30 बजे चेक इन किया था फिर सुबह 8.46 को फिर से लॉज से बाहर निकले और 9.30 को फिर वापस लाज पहुंचे. लॉज के एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि पत्नी और 2 बच्चे को सुबह 10 बजे लॉज से बाहर जाते देखा गया था. पुलिस लापता चारों लोगों की तलाश में जुटी हुई है.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur