अंबिकापुर 05 मार्च 2023 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार के मामले में गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को पीडि़ता ने थाना गांधीनगर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि जीशान खान साकिन अम्बिकापुर द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार जबरन अनाचार किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 2(एन) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले को संज्ञान में लेकर आईजी राम गोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में अनाचार के आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का तलाश किया जा रहा था। विवेचना के दौरान आरोपी जीशान खान की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा जबरन अनाचार की घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी जीशान खान साकिन अम्बिकापुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक डीएन यादव, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े,आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, असलम अंसारी, प्रविन्द्र सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur