छात्रा के हाथ का काट दिया नस,
इलाज करना था कुछ और कर दिया ये कांड अब कानून का शिकंजा
बलौदाबाजार ,04 मार्च 2023 (ए)। जिले से डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फुंसी का इलाज करते हुए नीम हकीम डाक्टर ने छात्रा का नस काट दिया। ये घटना बलौदाबाजार जिले का है। इस घटना के सामने आने के बाद एसडीएम बलौदाबाजार ने नीम हकीम डाक्टर के दवाखाना को सील कर दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के संबंध में एसडीएम रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद बलौदाबाजार के जूबी हर्बल दवाखाना में छापा मारा गया। जहां इलाज कर रहे कथित डाक्टर के पास कोई डिग्री नहीं है तथा वह फर्जी तरीके से बोर्ड में एमबीबीएस की डिग्री लिखकर इलाज कर रहा था।
वहीं बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली है, जिन्हें जब्त किया गया है. जिसके बाद दवाखाना को सील कर दिया गया है और मामले में जांच कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।बता दें कि जब स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील तिवारी ने छात्रा के हाथ से खून बहते देखा और कारण पूछा तब छात्रा ने बलौदाबाजार के बंगाली डाक्टर से इलाज की बात बताई। तब प्रधानाध्यापक छात्रा को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसके हाथ का छोटा आपरेशन किया गया, फिलहाल छात्रा अभी स्वस्थ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur