Breaking News

अम्बिकापुर@महिलाओं के लिये किया जा रहा है संगोष्ठी का आयोजन

Share

अम्बिकापुर,04 मार्च 2023 (घटती-घटना)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महिला प्रभाग द्वारा नव विश्व भवन चोपड़ापारा, अम्बिकापुर में महिला सशक्तिकरण के लिये ‘‘खुशहाल महिला- खुशहाल परिवार’’ विषय पर रविवार 5 मार्च 2023 को संध्या 5.00 बजे से महिलाओं के लिये संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी जी महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का उद्देश्य बताते हुये कहा कि महिला परिवार की धुरी है, उसकी मनः स्थिति घर- परिवार के वातावरण को प्रभावित करती है इसलिये यदि महिला खुश रहती है तो वो अपने परिवार को भी खुशहाल रख सकती है क्योंकि खुशी हमारी अपनी सम्पçा है। महिलायें इसे सहज रूप से अपने जीवनशैली में अपनाये एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिये नैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण लाकर उन्हें स्वयं की सुरक्षा के लिये सशक्त बनाना, महिलाओं के प्रति मानसिकता में परिवर्तन लाना, सार्वजनिक स्थलों, परिवहन तंत्र एवं वाहनों को नारियों के लिये अधिक सुरक्षित बनाने के लिये जन- जन को प्रेरित करना, अश्लील साहित्य, सिनेमा, विज्ञापन आदि पर अंकुश हेतु सामाजिक जागृति लाना आदि हैं। और आगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दिव्य गीत- संगीत, प्रेरणादायी उद्बोधन एवं विशेष कॉमेन्ट्री द्वारा राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति भी कराई जायेगी।
सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी शहर के महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply