अंबिकापुर,04 मार्च 2023 (घटती-घटना)। एकलव्य जान कल्याण समिति अंबिकापुर द्वारा 2 मार्च को अंबिकापुर में दो दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बालकृष्ण पाठक अध्यक्ष औषधि एवं पादप बोर्ड छाीसगढ़ शासन के द्वारा की गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल ईलाज से संबंधित विधा नहीं है, बल्कि प्राचीन भारतीय पद्धति भी है। हमारे पूर्वज आयुर्वेद का पालन करते हुए कई वर्षों तक स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करते थे, वर्तमान की भागदौड़ की जिंदगी, खानपान में अनियमितता के फलस्वरूप औसत आयु कम हो गया है, लोग 100 वर्ष भी नहीं जी पा रहे हैं। आयुर्वेद से संबंधित क्रियाओं एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर हम स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। अध्यक्ष पाठक ने निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर एकलव्य जन कल्याण समिति को बधाई देते हुए इसे ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अंबिकापुर नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर डॉ अजय तिर्की , विशिष्ट अतिथि डॉ. रमणेश मूर्ति अधिष्ठाता राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर) , शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक डॉ आर सी आर्या, वैद्यराज संत कुमार यादव , सेवा निवृत आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पीआर बारीक¸, वार्ड पार्षद पूर्णिमा सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह मग्गू , डॉ आर के आचार्या, प्रशांत त्रिपाठी, बिरंचि नारायण साहू ,एकलव्य जन कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र विन्दु, सचिव टिकेश्वर यादव, समाजसेवी अंचल ओझा, सदस्य राजीव कश्यप,अजीत सिंह, वीरेंद्र सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur