अंबिकापुर, 04 मार्च 2023 (घटती-घटना)।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने शनिवार को थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों का टर्नआउट चेक करने पश्चात थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। परिसर में खड़े जत वाहनों के सम्बंध में थाना प्रभारी को न्यायालय में प्रतिवेदन भेजकर जत वाहन का समुचित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने मालखाना का निरीक्षण कर गंभीर अपराधों में जप्त संपçा के सम्बन्ध में उचित रखरखाव करने के साथ-साथ संपçा सम्बन्धी अपराधों में जत मूल्यवान संपçा का मिलान किया गया। मिलान में जत सम्पति सुरक्षित पाया गया। साथ ही नस्टीकरण करने लायक संपçा के सम्बन्ध में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर नस्टीकरण करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई सहित बाल मित्र कक्ष का निरीक्षण कर बच्चों के सुविधा हेतु उचित व्यवस्था बनाने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का मिलान किया गया। शस्त्रों की साफ सफाई सहित सुरक्षा व्यवस्था सम्बंधित जानकारी ली गई एवं महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस डाटा एंट्री में जारी कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें अपराध, चालान डाटा एंट्री पर तेजी लाते हुए 5 दिनों में सम्पूर्ण एंट्री दर्ज कर प्रतिवेदन कार्यालय भेजनें हेतु निर्देशित किया गया। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी गई। इस दौरान थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर सहित दस्तावेजों को चेक कर रिकॉर्ड अधतन करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, थाना प्रभारी कोतवाली रुपेश नारंग, रीडर अजीत मिश्रा सहित थाना कोतवाली के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहे।
‘होली के मद्देनजर
बढ़ाएं पेट्रोलिंग’
थाना मे पदस्थ विवेचकों से क्रमानुसार लंबित अपराध, शिकायत जांच, मर्ग जांच, गुम इंसान पर प्रगति रिपोर्ट लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। विवेचकों को फरियादियों से सहानुभूति से बात कर समस्या का निराकरण करने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए गए। होली पर्व के दौरान शहर में लगातार पेट्रोलिंग कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एवं हुड़दंग करने वाली आसामजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur