कुसमी,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र कुसमी अंतर्गत कभी अति नक्सल सवेदनशील रह चुके कोटालू ग्राम में सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग,एवं बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक और अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स प्रशांत कतलम के मार्गदर्शन से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनता से पुलिस के मध्य बेहतर सबंध स्थापित हो सके इसे लेकर ग्रामीणों के बीच जनचौपाल लगाकर पुलिस ने ग्रामीणों की समस्या सुनी जहाँ स्थानीय समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया वही ग्रामीणों को वर्तमान समय मे हो रहे कई तरह के साईबर क्राइम से बचने के लिये पुलिस ने ग्रामीणों का मार्ग दर्शन किया, साथ ही महिलाओं सबंधी अपराध को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया,वही जन चौपाल के दौरान गांव में रहने वाले लोग भी खेल जगत के लिये अच्छा खिलाड़ी बन सके इसे लेकर पुलिस ने कई तरह के खेल सामग्रियों का वितरण भी किया,कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुनील कुमार केरकेट्टा,उपनिरीक्षक कोमल तिग्गा,प्रधान आरक्षक सुनील एक्का दीपक बड़ा महिला आरक्षक सविता यादव शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur