अम्बिकापुर,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)।लुण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 लोगों को आयुष्मान कार्ड मौके पर ही जारी किया गया। शिविर में करीब 50 व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। मांग से संबंधित 11 आवेदनों का निराकरण किया गया। एसडीएम श्री आर.एस. ठाकुर ने बताया कि शिविर में मांग और शिकायत के 82 आवेदन ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तुत किया गया था जिसमें से मांग के 11 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गए। शिविर में अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी बारी-बारी दी गई। शिविर में अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur