Breaking News

अम्बिकापुर@जिला शिक्षा अधिकारी ने लखनपुर विकासखंड के विद्यालयों का किया निरीक्षण

Share


अम्बिकापुर,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने शुक्रवार को विकासखण्ड लखनपुर के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अवैतनिक करते हुए विद्यालय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शाउमावि निम्हा में प्रभारी प्राचार्य सोना राम एवं भृत्य उाम सिंह उपस्थित मिले। नंदकेश्वर राम सांडिल्य व्याख्याता इतिहास, अरविंद कुमार सोनी व्याख्याता संस्कृत, सतीश कुमार तिर्की व्याख्याता वाणिज्य, ठाकुर राम चौहान व्याख्याता जीव विज्ञान, शांति टंडन व्याख्याता इतिहास, सोनू राम लहरे व्याख्यात अंग्रेजी, जितेन्द्र सिंह व्याख्याता गणित, रामसकल पटेल व्याख्याता हिन्दी, रमापति साहू सहाशि प्रयोगशाला विज्ञान, नीतिराज भगत सहाशि विज्ञान, ओम प्रकाश माली सहा ग्रेड-2, मदनलाल सत्यम सहा ग्रेड 3, लीलावती सहा ग्रेड- 3, राममूर्ति यादव भृत्य बिना किसी सूचना के संस्था से अनुपस्थित पाए गए। सभी का माह मार्च 2023 का वेतन रोकते हुए जांच किया जा रहा है। विद्यालय में प्राचार्य का नियंत्रण नगण्य पाया गया। साफ-सफाई का अभाव पाया गया एवं शौचालयों की स्थिति दयनीय था। प्राचार्य का भी वेतन रोकते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पूर्व माशा निम्हा के निरीक्षण में विद्यालय में पदस्थ शिक्षक हिम्मत राम भार्गव शिक्षक उपस्थित मिले। इनके अतिरिक्त प्रधान पाठक गौरीशंकर दास, जनोहर सिंह शिक्षक, नूतन सिंह शिक्षक तथा हनु राम भृत्य अनुपस्थित पाये गये। इन सभी का माह मार्च 2023 का वेतन रोकने की कार्यवाही की जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply