Breaking News

अम्बिकापुर,@रसोई गैस के दामों में वृद्धि पर युवा कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

Share

अम्बिकापुर,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)। रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में शुक्रवार को युवक कांगेस ने विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकल झा की अगुआई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से विरोध प्रदर्शन करते हुए संगम चौक पहुंचे और यहां केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबजाबी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने केंद्र सरकार को हिंदू विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि होली के पहले रसोई गैस में 50 रुपए की वृद्धि की गई है। वहीं महंगाई से बेहाल जनता की जब में डाका डाला जा रहा है। मनमोहन सिंह की सरकार में अगर रसोई गैस के दामों में 10 रुपये की वृद्धि होने पर भाजपा के लोग सिलेंडर लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देते थे पर आज इनकी बोलती बंद है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, उाम राजवाड़े, पप्पन सिन्हा, आतिफ रजा, प्रितिका विश्वकर्मा, विकास केशरी, शंकर लाल, पवन साय, मिथुन सिंह, आकाश अग्रहरि, आयुष पासवान, आकाश यादव, नरेंद्र यादव, सोमा मुखर्जी, निशांत सिन्हा, अभिषेक गुप्ता, पुष्पा प्रजापति, संजर, आयुष गुप्ता, अनिकेत सोनी, कृष्णा बर्मन, शुभम हालदार, रविन्द्र यादव, राहुल यादव, आशुतोष, शुभम, किशन सिंह, हरि सिंह, विवेक रवि, अंकित लकड़ा आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply