अंबिकापुर,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)।भाजपा के प्रदेश प्रभारी छाीसगढ़ व पूर्व राज्यसभा सांसद राजस्थान ओम माथुर ने अंबिकापुर प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हुई और हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है। इधर कल ही चुनाव का परिणाम सामने आया है। भाजपा पूरी ताकत से मोदी की योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। सरगुजा के हमारे कार्यकर्ता जिस तरह से काम कर रहे हैं इससे दृश्य बदला हुआ है। हम कार्यकर्ताओं की आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का विश्लेषण करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी छाीसगढ़ व पूर्व राज्यसभा सांसद राजस्थान ओम माथुर ने कहा कि मेरा प्रवास प्रदेश के तीन संभागों में पूर्ण हो चुका है। मैं जिस प्रदेश में जाता हूं चुनाव को दो हिस्सों में बांट देता हूं। पहला पोल्टिकल बीट व दूसरा टेक्निकल। टेक्निकल इसुज में बूथ स्तर पर रिहलसल, रचना, संपर्क करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का चर्चा करना है। शुक्रवार को मैं सरगुजा प्रवास पर हूं। सरगुजा की अच्छी बात यह रही कि यहां 90 प्रतिशत से ज्यादा कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। जिसमें डंडल अध्यक्ष, मंडल के महामंत्री, जिले के अध्यक्ष, जिले के प्रभारी शामिल रहे। इनसे विस्तार से लगभग डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। चुनाव के संबंध में उन्होंने दृश्य साफ बताते हुए कहा कि हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हुई और हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है। इसके बावजूद भी तीन राज्यों में हमारी पार्टी की जीत हुई है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 15 वर्ष तक सरकार के बाद पिछले चुनाव में हार के कारण के संबंध में उन्होंने कहा कि हम लोगों ने हार के कारण व सुधार का भी विश्लेषण किया है। मैं ऐसे प्रेदेशों में रहा हूं जहां मूलत: अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर बूथ स्तर तक एक्टिव होजाए यह मेरी पूरी रणनीति है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, केन्द्रीय मंत्री रेणुका ङ्क्षसह, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, अभिमन्यू गुप्ता, रूपेश दुबे, संतोष दास सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur