Breaking News

चंडीगढ़ @ मुख्यमंत्री चन्नी की स्पीच के दौरान जमकर हंगामा

Share


नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के नेताओं के बीच झड़प


चंडीगढ़ , 11 नवंबर 2021 (ए )। पंजाब विधानसभा का 16वां सेशन चल रहा है. इसी वक्त मुख्यमंत्री चन्नी की स्पीच के दौरान जमकर हंगामा हुआ है. हंगामा इतना बढ़ गया कि नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल नेताओं में झड़प हो गई. वहां बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. हंगामा किस बात पर हुआ फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है.
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने अकाली दल पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि शिरोमणि अकाली दल हर मुद्दे को राजनीतिक रंग से देखती है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.
चन्नी ने आरोप लगाया कि अकाली की वजह से संघ के लिए पंजाब के रास्ते खुले. कहा गया कि संघ हमेशा पंजाब के हितों के खिलाफ काम करता है.
इससे पहले बुधवार को अकाली दल के नेताओं और किसानों के बीच भी झड़प हुई थी. इस झड़प की संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीपुर हिंसा से तुलना की है. यह झड़प फिरोजपुर में हुई थी, जिसके बाद वहां तनाव की स्थिति है.


Share

Check Also

नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद

Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …

Leave a Reply