
अंबिकापुर,28 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज बूथ सशक्तिकरण अभियान पर आधारित जिला व मंडल के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बूथ सशक्तिकरण के मद्देनजर इस दौरान प्रोजेक्टर लगा कर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम की योजना संरचना का निर्माण पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने मोर आवास- मोर अधिकार अभियान के तहत जनता के हक में संघर्ष कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि कांग्रेसी विधायक निवास के घेराव में हजारों लोगों की भीड़ आ रही है। जनता कांग्रेस सरकार से अब छुटकारा पाना चाहती है। आगे उन्होंने कहा कि अब हमें प्रतिदिन चुनावी मोड में काम करना है, हमारे लिए पार्टी के कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं और छाीसगढ़ में परिवर्तन की बयार बहाने में हर एक कार्यकर्ता जी-जान से जुट गया है। बूथ सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों से कार्यक्रम की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस द्वारा छले गए आवासहीन 16 लाख गरीब परिवारों की आवाज बुलंद करते हुए भाजपा अभी विधानसभा घेराव का कार्यक्रम करने वाली है। छाीसगढ़ में लगभग 60 विधानसभा में घेराव का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है, इसके बाद जिला स्तर पर घेराव का कार्यक्रम और 15 मार्च को छाीसगढ़ विधानसभा का घेराव होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा तथा आभार प्रदर्शन गौतम विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, रामकृपाल साहू, शिवनाथ यादव, उपेंद्र यादव, प्रबोध मिंज, विजयनाथ सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रशांत त्रिपाठी, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, विनोद हर्ष, रौशन गुप्ता, राधेश्याम ठाकुर, विजय व्यापारी, विकास पांडे, मधु चौदाहा, मधुसूदन शुक्ला, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, अजय प्रताप सिंह, राजेंद्र जयसवाल, आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, वैभव सिंह, दिनेश साहू, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, रामकेश्वर रजवाड़े, इंद्र भगत, रज्जू राम, श्रवण दास, गुरुशरण सिंह, चंद्रिका यादव, बालनाथ यादव, नकुल सोनकर, दीपक तोमर, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, वेदांत तिवारी, संजू वर्मा, शरद सिन्हा, अनामिका पैकरा, ललिता तिर्की, प्रियंका चौबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur